Shivraj Patil Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल अब नहीं रहे। उनका शुक्रवार (12 दिसंबर) को सुबह महाराष्ट्र के लातूर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पाटिल ने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांसे लीं। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पाटिल लातूर की लोकसभा सीट से कई बार जीती। उन्होंने लोकसभा स्पीकर और यूनियन कैबिनेट में कई अहम पद संभाले हैं।

शिवराज पाटिल ने सत्तर के दशक में सियासत में कदम रखा था और उन्होंने विधायक लेकर सांसद और देश के गृहमंत्री बनने तक का सफर तय किया। वह लंबे समय तक कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा रहे। पाटिल ने 1967-69 के दौरान लातूर नगर पालिका में काम करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक चुने गए। इसके बाद 1980 के लोकसभा चुनाव में पाटिल लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया।
साल 1980 से लेकर 1999 तक लगातार शिवराज पाटिल ने सात बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और उन्होंने महाराष्ट्र ही नहीं देश की राजनीति में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। इसके बाद कामयाबी की बुलंदी चढ़ते गए। इंदिरा गांधी की सरकार से लेकर राजीव गांधी और मनमोहन सरकार तक शिवराज पाटिल की सियासी तूती बोलती थी। साल 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्होंने गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।