मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार (Former Union Minister Sharad Pawar) की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। उन्हें दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने बताया कि उनकी हालत डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से लग रही है।
पढ़ें :- अजित पवार प्लेन क्रैश मामला फिर गरमाया, CBI जांच की मांग तेज करने के लिए फडणवीस ने अमित शाह से लगाई गुहार
सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
उन्होंने कहा,कि बाबा (पिताजी) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। उन्हें थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है, लेकिन बाबा किसी की सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’
बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंची सुप्रिया
पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
एनसीपी(एसपी ) सूत्रों के मुताबिक, सुप्रिया सुले नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में थीं, जहां राज्य अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने एक बैठक बुलाई थी, लेकिन अपने पिता के पास जाने के लिए वह बीच में ही बैठक छोड़कर चली गईं। बता दें कि इससे पहले पवार का 2 से 4 नवंबर तक पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया था।