नई दिल्ली। सी-डैक में इंजीनियर व मैनेजर के पदों पर नि:शुल्क भर्ती निकाली गई है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) डिजाइन इंजीनियर, सीनियर डिजाइन इंजीनियर सहित कुल 280 पदों पर आवेदन निकाला है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहतें हैं तो वे cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चले कि इस भर्ती के तहत कुल 280 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें डिजाइन इंजीनियर के 203 पद, सीनियर डिजाइन इंजीनियर के 67 पद, प्रिंसिपल डिजाइन इंजीनियर के 5 पद, टेक्निकल मैनेजर के 3 पद, सीनियर टेक्निकल मैनेजर का 1 पद और चीफ टेक्निकल मैनेजर का 1 पद शामिल हैं। आवेदन करने पहले आवेदन करने के नियम व शर्तों के बारे में जान लें।
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन-कौन नाम?
आवेदन करने के नियम व शर्तें
सबसे पहले आवेदन कैसे करना है इसके बारे में जान लें। सावधानी से सारे कॉलम पढ़े और फिर भरें।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिये सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाना होगा। होमपेज पर ऊपर दिए गए “Careers” या “Current Job Opportunities” विकल्प पर क्लिक करें। जिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहतें हैं तो उस पद के सामने दिए गए “Apply Online” या “Click Here to Apply” बटन पर क्लिक करें। यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरी जानकारी के साथ भरें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे कि फोटो, सिग्नेचर, डिग्री आदि को स्कैन कर अपलोड करें। इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है, इसलिए यह स्टेप स्किप कर सकते हैं।
सारी जानकारी सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक या अन्य तकनीकी योग्यताएं होनी चाहिए, जो AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त हो। खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?
उम्र सीमा
इस पद के लिये आवेदकों लिये पदानुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदको को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।