HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: श्मशान घाट की छत गिरने से 18 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा की हालत गंभीर

गाजियाबाद: श्मशान घाट की छत गिरने से 18 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा की हालत गंभीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर शमशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गयी। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों की जान चली गयी है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पढ़ें :- UP News : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में लगाई डुबकी, अयोध्‍या में पगड़ी उतारकर लगाए जय श्रीराम के नारे

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 18 लोगों के शव आ चुके हैं।

बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।गाजियाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...