1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Waqf Bill Protest : इमरान मसूद, बोले- वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की क्या भूमिका? मैं रामजी का वंशज, मुझे मंदिर ट्रस्ट में करें शामिल

Waqf Bill Protest : इमरान मसूद, बोले- वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की क्या भूमिका? मैं रामजी का वंशज, मुझे मंदिर ट्रस्ट में करें शामिल

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) लोकसभा में बुधवार पेश कर दिया गया है। इस विधेयक का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) विरोध कर रही है। इसी बीच पार्टी के सहारनपुर लोकसभा सीट (Saharanpur Lok Sabha seat) से सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा कि मैं राम जी का वंशज हूं,मुझे मंदिर ट्रस्ट (अयोध्या राम मंदिर) में शामिल किया जाए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) लोकसभा में बुधवार पेश कर दिया गया है। इस विधेयक का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) विरोध कर रही है। इसी बीच पार्टी के सहारनपुर लोकसभा सीट (Saharanpur Lok Sabha seat) से सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा कि मैं राम जी का वंशज हूं,मुझे मंदिर ट्रस्ट (अयोध्या राम मंदिर) में शामिल किया जाए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

 

संसद परिसर में पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए मसूद ने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की क्या भूमिका है? उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी वक्फ इसलिए की जाती है ताकि इसकी कमाई यतीमों और मिस्कीनों के काम आ सके। इससे बेसहारों को सहारा मिलता है। यूपी में आपने 78 फीसदी वक्फ की संपत्ति विवादास्पद कर घोषित कर दी। कल को कोई भी आकर मालिकाना हक का दावा कर देगा।

मैं भी राम जी का वंशज…
सांसद ने गैर मुस्लिमों की नियुक्ति पर कहा कि वक्फ में 22 सदस्य होंगे। 12 से अधिक गैर मुस्लिम होंगे। उनको क्या पता वक्फ क्या है? आप मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में करा दीजिए। मैं भी राम जी का वंशज हूं। बताओ मुझे नहीं हूं तो। मैं साबित कर दूंगा कि राम जी का वंशज हूं। NDA के सहयोगियों के संदर्भ में इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा कि अगर आज TDP, JDU ने इस मुद्दे पर मुस्लिमों का साथ नहीं दिया तो मुसलमान कभी माफ नहीं करेगा।

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और जेपीसी सदस्य इमरान मसूद (JPC member Imran Masood) ने कहा कि ‘हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन मैं आपको सच बताना चाहता हूं। सरकार बार-बार कह रही है कि मुसलमानों को कुछ नहीं होगा, लेकिन उन्होंने एक प्रावधान किया है कि कोई भी संपत्ति जो सरकारी संपत्ति है, जिसमें सरकार की हिस्सेदारी है, विवादित है, वह संपत्ति तब तक वक्फ नहीं मानी जाएगी जब तक कि उसकी जांच किसी नामित अधिकारी द्वारा न की जाए, विवादित संपत्ति वक्फ नहीं रहेगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...