Glenn Maxwell Retires : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल जून में वनडे क्रिकेट से दूरी बना ली थी, अब उन्होंने T20I के साथ-साथ लिस्ट A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। वह बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलना जारी रखेंगे, जिनके साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन के अंत तक है।

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 T20I मैच खेलते हुए 2,897 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है, और उनका स्ट्राइक रेट 154 से अधिक रहा है। सबसे छोटे फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा पांच शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को रोहित शर्मा के साथ साझा करते हैं। मैक्सवेल ने बताया कि उनके भविष्य को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट पर मैक्सवेल ने कहा, “T20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में हमारी कई बार बातचीत हुई। यह बातचीत काफी खुली थी। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई दबाव नहीं था और हमने फैसला किया कि भविष्य के लिए दरवाजे खुले रखे जाएं। आगे कुछ ऐसी सीरीज आ रही थीं जिनमें वे भविष्य की ओर देख रहे थे।
विदाई मैच की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक छोटी सी उम्मीद या चर्चा जरूर थी कि शायद मुझे MCG में एक फेयरवेल मैच मिल जाए। लेकिन मैं पूरी तरह समझ सकता हूं कि वे इस स्क्वॉड के साथ किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले 12 से 24 महीनों में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, खासकर 2028 के ओलंपिक को देखते हुए। उन्हें कुछ युवा खिलाड़ियों पर नजर रखनी है और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव का अनुभव मिले – एक ऐसा दबाव जो शायद हमेशा BBL के मैचों में नहीं मिल पाता।”