AUS vs BAN 2nd Test : डार्विन टेस्ट में मिली हार के बाद पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम की चौतरफा आलोचना हुई थी। टीम पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी तीखे सवाल दागे थे। लेकिन, बांग्लादेश की टीम को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि दूसरा टेस्ट उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह होगा। दरअसल, मैके टेस्ट में बांग्लादेश की टीम दो दिन भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मेजबान टीम ने पूरा दबदबा दिखाते हुए एक पारी और 51 रन से जीत दर्ज की है।

1986 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से बांग्लादेश के लिए डार्विन टेस्ट में सबसे बड़ी जीत मिली। वह सबसे जल्दी ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराने वाली टीम बनें थे, लेकिन उनका यह दौरा निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। मैके में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की और दो पारियों में बांग्लादेश को 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंचने दिया। तेज़ और उछाल वाली पिच पर बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 और दूसरी पारी में 95 रनों पर ढेर हो गयी। लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों ने बांग्लादेश के बॉलिंग अटैक की काबिलियत को साबित कर दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों खासकर मिचेल स्टार्क (दो मैच 12 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत मेजबान टीम 1-1 से सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही। लेकिन, उनकी बल्लेबाज़ी लाइन-अप पर अभी भी सवालिया निशान बने हुए हैं। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टेबल में सबसे आगे हैं, लेकिन अगले कुछ महीनों में उन्हें मुश्किल मैचों का सामना करना है। सबसे पहले साउथ अफ्रीका का दौरा होगा, फिर घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड और उसके बाद भारत का दौरा।