Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gonda Bank Robbery : पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर मारी गोली, हंसिये के बल पर लूट की वारदात को दिय अंजाम, 8 लाख 54 हजार कैश बरामद

Gonda Bank Robbery : पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर मारी गोली, हंसिये के बल पर लूट की वारदात को दिय अंजाम, 8 लाख 54 हजार कैश बरामद

By santosh singh 
Updated Date

गोंडा। यूपी (UP)  के गोंडा जिले (Gonda District) में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पंतनगर की शाखा (Prathama UP Gramin Bank Pantnagar Branch) में दिनदहाड़े लूट की घटना का अंजाम देने वाले बदमाश की देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा राकेश कुमार गुप्ता (Robber Rakesh Kumar Gupta) गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे राकेश कुमार गुप्ता (Robber Rakesh Kumar Gupta)  के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे घायल अवस्था में गोंडा  जिला अस्पताल (Gonda District Hospital) में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पंतनगर शाखा में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे हेलमेट पहने एक युवक प्रवेश करता है। करीब 15 मिनट तक वह बैंक के अंदर ही इधर-उधर देखता है। इस दौरान बैंक में शाखा प्रबंधक खुशबू बाला सिंह, बैंक अधिकारी शौकत व कैशियर श्वेता गौड़ उपस्थिति थी। बैंक में महिला ग्राहक भी थी।

पढ़ें :- योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 फीसदी किया

लुटेरा कैश काउंटर में रखा आठ लाख 54 हजार रुपये ले लिया। बाहर निकला और बाइक से भाग गया। शाखा प्रबंधक खुशबू बाला सिंह ने कहा कि आठ लाख 54 हजार रुपये की लूट हुई है।

सुरक्षा पर उठ रहा सवाल

दिन दहाड़े नगर के विशिष्ट क्षेत्र में हुई लूट से सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। बैंक के सामने ही न्यायिक अधिकारियों का आवास है। 300 मीटर की परिधि में तीन बैंक, विकास भवन, कृषि अधिकारी कार्यालय, राज्य कर विभाग, एसपी, डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय, दीवानी न्यायालय परिसर व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय है। 400 मीटर दूर ही सिविल लाइन पुलिस चौकी भी स्थित है। दिन दहाड़े हुई लूट पुलिस गश्त व बैंक सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

इससे पहले भी बैंक में हो चुकी है लूट

इंडियन बैंक (तत्कालीन इलाहाबाद बैंक) शाखा में वर्ष 2017 में 50 लाख रुपये की लूट हुई थी। इसमें बदमाश रेकी करके रुपये लूट करके भाग निकले थे। इसके पूर्व आइसीआइसीआइ बैंक शाखा में भी लूट हो चुकी है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
Advertisement