नई दिल्ली। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन आपके पास डिग्री नहीं है या अनुभव की कमी है, तो गूगल (Google) आपकी मदद कर सकता है। गूगल (Google) ने उन युवाओं के लिए Career Certificates नाम की एक खास पहल शुरू की है, जो टेक्निकल या बिजनेस स्किल्स सीखकर जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
गूगल (Google) के ये सर्टिफिकेट कोर्स युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। ये कोर्स न सिर्फ नई स्किल्स सिखाते हैं, बल्कि इंडस्ट्री की मांग के मुताबिक आपको जॉब के लिए तैयार भी करते हैं। इन कोर्स को करके एक शानदार करियर की शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं गूगल (Google) के इन सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में।
ये हैं प्रमुख करियर सर्टिफिकेट कोर्स
आईटी सपोर्ट सर्टिफिकेट (IT Support Certificate)
डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेट (Data Analytics Certificate)
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट (Project Management Certificate)
यूएक्स डिजाइन सर्टिफिकेट (UX Design Certificate)
डिजिटल मार्केंटिंग एंड ई-कॉमर्स सर्टिफिकेट (Digital Marketing & E-commerce Certificate)
इन कोर्स की अवधि 3 से 6 महीने के बीच होती है और ये 100 फीसदी ऑनलाइन हैं। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से कभी भी, कहीं भी इन्हें कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके लिए हर महीने आपको सिर्फ 14 डॉलर यानी करीब 1,196 रुपये खर्च करने होंगे और आप आराम से ये कोर्स कर सकते हैं।
आईटी सपोर्ट सर्टिफिकेट
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
इस सर्टिफिकेट कोर्स में कंप्यूटर नेटवर्किंग, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की समस्या सुलझाना, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी बेसिक्स सीखने को मिलेगा। ये 6 महीने का कोर्स है, जिसे करने के बाद आईटी सपोर्ट स्पेशलिस्ट, हेल्प डेस्क टेक्नीशियन और सिस्टम एनालिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं। इन प्रोफेशनल्स की औसत शुरुआती सैलरी 2.5 लाख से 4.5 लाख रुपये सालाना हो सकती है।
डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेट
इस सर्टिफिकेट कोर्स में एक्सेल और SQL जैसे टूल्स का उपयोग करना सिखाया जाता है। इसके अलावा इसमें डेटा कलेक्शन, क्लींजिंग और विजुअलाइजेशन, डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग और Tableau और गूगल शीट्स (Google Sheets) पर प्रैक्टिकल भी कराया जाता है। यह कोर्स भी 6 महीने का है, जिसे करने के बाद जूनियर डेटा एनालिस्ट, बिजनेस इंटेलिजेंस एनालिस्ट और डेटा टेक्नीशियन आदि बन सकते हैं, जिनकी औसत सैलरी 4-8 लाख रुपये सालाना होती है।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट
इस कोर्स में प्रोजेक्ट लाइफ साइकल, टीम वर्क, रिस्क मैनेजमेंट, Agile और Scrum मेथडोलॉजी, कम्यूनिकेशन और टाइम मैनेजमेंट सिखाया जाता है। यह 5-6 महीने का कोर्स होता है, जिसे करने के बाद प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर (एंट्री लेवल) और ऑपरेशन एसोसिएट के रूप में करियर बना सकते हैं। उनका औसत वेतन 4 से 6 लाख रुपये सालाना होता है।
यूएक्स डिजाइन सर्टिफिकेट
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
इस कोर्स में यूजर रिसर्च और UX डिजाइन फाउंडेशन, वायरफ्रेमिंग, प्रोटोटाइपिंग (Figma/Adobe XD), यूजर इंटरफेस डिजाइन (UI) और डिजाइन थिंकिंग के बारे में बताया जाता है। यह 6 महीने का कोर्स है, जिसे करने के बाद UX डिजाइनर, UI/UX एसोसिएट और विजुअल डिजाइनर के रूप में नौकरी शुरू कर सकते हैं। इनका औसत वेतन 5 से 10 लाख रुपये सालाना (प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो के आधार पर) होता है।
डिजिटल मार्केंटिंग एंड ई-कॉमर्स सर्टिफिकेट
इस सर्टिफिकेट कोर्स में SEO, SEM, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एनालिटिक्स, ईमेल मार्केटिंग, ऑनलाइन स्टोर बनाना और चलाना, कस्टमर बिहेवियर और बिक्री बढ़ाने की रणनीति के बारे में बताया और सिखाया जाता है। 3 से 6 महीने का ये कोर्स करने के बाद आप डिजिटल मार्केंटिंग एग्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मैनेजर और ई-कॉमर्स स्पेशलिस्ट के रूप में शानदार करियर बना सकते हैं। इन प्रोफेशनल्स की औसत सालाना सैलरी 3.5 लाख से 7 लाख रुपये होती है।