नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करते हुए उनकी सरकार में देश में हुई प्रगति का बिंदुवार जिक्र किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (Ramparts of the Red Fort)ने इसे काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, खेलों के लिए कोचिंग, खेल चिकित्सा आदि में युवाओं के लिए काफी जगह बनी है। हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों को भारत आयोजित करने वाला है।
पढ़ें :- PM Modi : रेयर अर्थ मिनरल्स पर PM मोदी का ऐलान , आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा देश
उन्होंने कहा कि ओलंपिक में इससे जुड़े 40 खेल होते हैं और 350 स्पर्धाएं होती हैं। भारत में इनमें से दो-तिहाई खेलों में हमारी मौजूदगी नहीं होती। हम उनमें योग्यता हासिल नहीं कर पाते। लेकिन मैं आपको चुनौती देता हूं। जिन स्पर्धाओं में भारत योग्यता हासिल नहीं करता, हम उनके लिए आगे बढ़ेंगे। 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद इन प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
2025-26 में 25 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई बिक्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा, कि देश में पहले केवल 60 हजार करोड़ का बायोइकोनॉमी का काम होता था। वह 2014 के बाद 20 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है। 2009-10 का कालखंड था, जब सिर्फ 1.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन देश में बिके थे। 2025-26 में 25 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं। विमानन क्षेत्र भी नौजवानों के लिए तेजी से आगे बढ़ा है। मेंटेनेंस ओवरहॉलिंग के कारण देश में स्किल्ड मैनपावर को बढ़ावा मिल रहा है। मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट (Made-in-India Aircraft) को भी बढ़ावा मिला है। देश में बना पहला सी295 उड़ान भर चुका है।