Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को अयोध्या में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन,यहां देखें कार्यक्रमों की लिस्ट

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को अयोध्या में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन,यहां देखें कार्यक्रमों की लिस्ट

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) में श्रीराम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha of Shri Ram Lala Vigraha) की पहली वर्षगांठ (First Anniversary) 11 जनवरी 2025 को “प्रतिष्ठा द्वादशी” के रूप में मनाई जाएगी। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अभूतपूर्व अनुभव होंगे।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

कार्यक्रम का निर्धारण कर लिया गया है। कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है। द्वादशी महोत्सव को तीन दिनों तक मनाया जाएगा। हिंदू पांचांग के अनुसार इस वर्ष द्वादशी तिथि 11 जनवरी को होने के कारण इस तिथि को वार्षिकोत्सव मनाए जाने की तैयारी की गई है।

अंगद टीला के आयोजन में सभी लोगों को किया आमंत्रित 

अंगद टीला के आयोजन में सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) की पहली वर्षगांठ (First Anniversary) के मौके पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनाई गई है। ये अनुष्ठान राम मंदिर परिसर में ही होंगे। इस दौरान भगवान राम और उनसे जुड़े हुए मत्रों से आहुतियां दी जाएगी। 11 जनवरी पौष शुक्ल की द्वादशी तिथि को दोपहर 12:20 बजे भगवान रामलला का अभिषेक किया जाएगा। भगवान की आरती उतारी जाएगी।

22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला जब भव्य महल में विराजमान हुए थे, उस दौरान भी दोपहर 12:20 बजे के शुभ मुहूर्त पर ही भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। राम मंदिर ट्रस्ट भगवान रामलला के भव्य महल में विराजमान होने की तिथि पौष शुक्ल द्वादशी इस साल 11 जनवरी को पड़ रही है। इसको लेकर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

वार्षिकोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम:

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

⁠यज्ञ मण्डप :

शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे)

6 लाख श्रीराम मंत्र जाप

राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ

⁠मंदिर भूतल पर कार्यक्रम:

राग सेवा (3-5 बजे)

पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?

बधाई गान (6-9 बजे)

यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर:

संगीतमय मानस पाठ

अंगद टीला:

राम कथा (2-3:30 बजे)

मानस प्रवचन (3:30-5 बजे)

सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30-7:30 बजे)

पढ़ें :- H-1B वीजा विवाद पर भारत-अमेरिका में तनाव, भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर क्या हो सकता है इसका असर?

भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातःकाल से)

Advertisement