भारत में माल ढुलाई को ज्यादा साफ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। Adani Logistics और CMA CGM ने गुजरात के तुम्ब ICD से electric trucks द्वारा Container Delivery शुरू की। Adani Logistics Limited (ALL) ने गुजरात के वापी के पास तुम्ब में अपने इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) से कंटेनरों की डिलीवरी के लिए ग्लोबल शिपिंग और लॉजिस्टिक्स ग्रुप CMA CGM के साथ हाथ मिलाया है।
‘Green Logistics’ Mission : भारत में माल ढुलाई को ज्यादा साफ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। Adani Logistics और CMA CGM ने गुजरात के तुम्ब ICD से electric trucks द्वारा Container Delivery शुरू की।
Adani Logistics Limited (ALL) ने गुजरात के वापी के पास तुम्ब में अपने इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) से कंटेनरों की डिलीवरी के लिए ग्लोबल शिपिंग और लॉजिस्टिक्स ग्रुप CMA CGM के साथ हाथ मिलाया है।
आपको बता दें कि Adani Logistics Limited (ALL) Adani पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) का हिस्सा है। इस पार्टनरशिप के तहत Container Delivery के लिए इलेक्ट्रिक ट्रकों को तैनात किया गया है। कंपनी के अनुसार, ये कंटेनर मूवमेंट के लिए डेडिकेटेड देश का सबसे बड़ा Electric truck fleet है।
तुम्ब डिपो से शुरू हुई इलेक्ट्रिक कंटेनर डिलीवरी
इस पहल का मकसद कंटेनर परिवहन के उस हिस्से में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाना है, जिसमें माल को बंदरगाह या कंटेनर डिपो से ग्राहकों की फैक्ट्रियों और वेयरहाउस तक सड़क के रास्ते पहुंचाया जाता है। इस मॉडल को स्टोर-डोर डिलीवरी कहा जाता है। इसमें कंटेनर को डिपो से सीधे ग्राहक के परिसर तक पहुंचाया जाता है। इससे कंटेनर हैंडलिंग सेंटर और सप्लाई चेन में शामिल डिलीवरी पॉइंट्स के बीच सीधा कॉन्टैक्ट बनता है।
इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल सड़क से होने वाली माल ढुलाई के Environmental Impact को कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इलेक्ट्रिक ट्रक चलते समय अपने एग्जॉस्ट से सीधे प्रदूषक उत्सर्जित नहीं करते, क्योंकि इनमें पारंपरिक पेट्रोल या डीजल इंजन की तरह टेलपाइप नहीं होता है। हालांकि, इस पहल से कुल कार्बन उत्सर्जन में कितनी कमी आएगी, यह चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली के सोर्स पर भी निर्भर करेगा।