HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, किसान आंदोलन को लेकर किया था ट्वीट

ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, किसान आंदोलन को लेकर किया था ट्वीट

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब विदेशों से भी प्रतिक्रियायें आनी शुरू हो गयी हैं। कल इंटरनेशनल पाप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद पार्न स्टार मियां खलीफा और जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट्स किये है। इस ट्वीट के आधार पर ग्रेटा पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। स्वीडन की रहने वाली थनबर्ग ग्रेटा पर आईपीसी की धारा 153 ए और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर

दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा के खिलाफ उनके कई ट्वीट्स पर संज्ञान लिया है, जिन्हें भड़काऊ करार दिया जा रहा है। किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कई पॉप सिंगर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और कमला हैरिस की भांजी समेत दुनियाभर से कई विदेशी हस्तियों ने इसको लेकर टिप्पणी की है।

बुधवार को विदेश मंत्रालय के द्वारा एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा थोप रहे हैं। जिन्हें तथ्यों की जानकारी भी नहीं है वो भी अपने विचार रख रहे है।

 

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...