1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. GT vs MI Eliminator: आज गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा ‘Do-Or-Die’ मैच, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव

GT vs MI Eliminator: आज गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा ‘Do-Or-Die’ मैच, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव

GT vs MI Eliminator: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर-1 मैच गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। जिसमें आरसीबी ने पीबीकेएस को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार 30 मई को एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम पंजाब से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का अभियान खत्म हो जाएगा। आइये जानते हैं कि गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, एलिमिनेटर मैच कब और कहां खेला जाएगा। इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला कब खेला जाएगा? 

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार 30 मई को खेला जाएगा।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला कहां खेला जाएगा? 

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला भारतीय समय अनुसार, शुक्रवार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?

आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...