1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. GT vs MI Playing XI : गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI, जानें कौन होंगे इम्पैक्ट प्लेयर

GT vs MI Playing XI : गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI, जानें कौन होंगे इम्पैक्ट प्लेयर

GT vs MI Playing XI : आईपीएल 2024 का पांचवां मैच गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हार्दिक पांड्या अपनी पूर्व टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते नजर आए हैं। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटन्स के नए कप्तान शुबमन गिल अपनी टीम को सीजन के पहले मैच में जीत दिलाकर शानदार आगाज की सोचेंगे। यह मैच आज शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा, इससे पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर नजर डाल लेते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

GT vs MI Playing XI : आईपीएल 2024 का पांचवां मैच गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हार्दिक पांड्या अपनी पूर्व टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते नजर आए हैं। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटन्स के नए कप्तान शुबमन गिल अपनी टीम को सीजन के पहले मैच में जीत दिलाकर शानदार आगाज की सोचेंगे। यह मैच आज शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा, इससे पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुबमन गिल का कप्तानी में डेब्यू होने वाला है। ऐसे में उनके ऊपर एक खिलाड़ी के साथ-साथ कप्तानी का भी दबाव होने वाला है। इस सीजन गिल की टीम को मोहम्मद शमी की कमी खलने वाली है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड 21 से 25 मार्च तक तस्मानिया के लिए शेफील्ड शील्ड फाइनल में भाग लेंगे, जिसकी वजह से वह पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन : शुबमन गिल, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव और नूर अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर : नूर अहमद या मोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर केन विलियमसन आ सकते हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर

आईपीएल 2024 में कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक पांड्या पर भी फैंस का दबाव रहने वाला है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाये जाने और उन्हें कप्तानी सौंपने के फैसले को लेकर फैंस ने नाराजगी जतायी थी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को शुरुआती कुछ मैचों में सूर्यकुमार यादव की कमी महसूस होने वाली है। दूसरी तरफ, अगर दिलशान मदुशंका की चोट समय पर ठीक नहीं हुई तो वह भी शुरुआती चरण से बाहर रह सकते हैं। टीम कमर की चोट से जूझ रहे गेराल्ड कोएत्ज़ी की फिटनेस पर भी खूब मेहनत कर रही है।

संभावित प्लेइंग इलेवन : ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड।

इम्पैक्ट प्लेयर : परिस्थितियों के अनुसार स्पिनर (कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल) या तेज गेंदबाज (आकाश मधवाल) को समायोजित करने के लिए वढेरा जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज की अदला-बदली की जा सकती है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...