1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gurmeet Ram Rahim को मिली 21 दिनों की फरलो, पुलिस की निगरानी में ​सिरसा डेरा में रहेंगे

Gurmeet Ram Rahim को मिली 21 दिनों की फरलो, पुलिस की निगरानी में ​सिरसा डेरा में रहेंगे

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को बड़ी राहत मिली है। उन्हें 21 दिनों की फरलो दी गई है। पुलिस ​की निगरानी में गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरा में रहेंगे। उधर, फरोल के बाद जेल के आस—पास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और पुलिस की निगरानी में ही उन्हें डेरे पर ले जाया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को बड़ी राहत मिली है। उन्हें 21 दिनों की फरलो दी गई है। पुलिस ​की निगरानी में गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरा में रहेंगे। उधर, फरोल के बाद जेल के आस-पास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और पुलिस की निगरानी में ही उन्हें डेरे पर ले जाया जाएगा।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

बता दें कि, रेप और हत्या के मामले में 2017 में पकड़े जाने के बाद से राम रहीम को फरलो दी गई है। उधर,पंजाब चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को फरोल मिलने के बाद से कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि, राम रहीम इस समय हरियाणा के रोहतक की सु​नरिया जेल में सजा काट रहे हैं। पंजाब चुनाव से उनको मिली फैरोल के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राम रहीम का पंजाब के कुछ क्षेत्रों में खास प्रभाव है। दरअसल, सिरसा से लगते हुए पंजाब के इलाकों में डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...