HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Healing Oils for skin: लैवेंडर के तेल की खुशबू बना देती है आपका मूड, कई और फायदे है

Healing Oils for skin: लैवेंडर के तेल की खुशबू बना देती है आपका मूड, कई और फायदे है

खुशबू से मन खुश हो जाता है।एक अच्छी महक मन के भटकाव को नियंत्रित करती है। मनमोहक खुशबू से आस-पास का वातावरण काफी अच्छा हो जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Healing Oils for skin: खुशबू से मन खुश हो जाता है।एक अच्छी महक मन के भटकाव को नियंत्रित करती है। मनमोहक खुशबू से आस-पास का वातावरण काफी अच्छा हो जाता है। लैवेंडर के बैंगनी फूलों की खास खुशबू मन खुश कर देती है।इसका ज्यादा उपयोग परफ्यूम बनाने में किया जाता है। इसी के साथ ही इसके तेल के भी बहुत से फायदे है। लैवेंडर ऑयल को विशेष गुणकारी माना गया है। लैवेंडर ऑयल एक खास एसेंशियल ऑयल है, जो थकान और स्ट्रेस के अलावा, कई शारीरिक समस्याओं से उबरने में मदद कर सकता है।त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए लैवेंडर के एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जाता है।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

बेहतर नींद के लिए लैवेंडर ऑयल का उपयोग अच्छा उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, इस तेल की खुशबू दिमाग को शांत कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है।

लैवेंडर ऑयल में एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं, जो चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम कर सकते हैं। यह चिंता की वजह से होने वाली बेचैनी और व्याकुलता को भी कम कर सकते हैं।

लैवेंडर की मनमोहक खुशबू की वजह से इसका उपयोग परफ्यूम के रूप में किया जा सकता है।

मुंहासों को दूर करने में भी लैवेंडर के फायदे देखे जा सकते हैं।

पढ़ें :- विटामिन ई और एलोवेरा का ये देसी नुस्खा, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज

लैवेंडर के तेल के गुण मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...