1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. सुप्रीम कोर्ट में वक्फ एक्ट पर सुनवाई आज, विरोध में 70 से ज्यादा याचिकाएं

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ एक्ट पर सुनवाई आज, विरोध में 70 से ज्यादा याचिकाएं

Supreme Court Hearing on Waqf Law: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज संसद से पारित होकर कानून बन चुके वक़्फ़ (संशोधन) एक्ट (Waqf Amendment Act) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इस मामले में करीब 73 याचिकाएं वक्फ एक्ट के खिलाफ दायर की गई हैं। जिन पर सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना (CJI Sanjiv Khanna) की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच करेगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Supreme Court Hearing on Waqf Law: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज संसद से पारित होकर कानून बन चुके वक़्फ़ (संशोधन) एक्ट (Waqf Amendment Act) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इस मामले में करीब 73 याचिकाएं वक्फ एक्ट के खिलाफ दायर की गई हैं। जिन पर सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना (CJI Sanjiv Khanna) की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच करेगी।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi), एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स के अरशद मदनी समेत कई लोगों ने याचिकाएं दाखिल की हैं। चीफ जस्टिस (CJI) की अगुवाई वाली बेंच ने अब तक 10 याचिकाओं को सूचीबद्ध किया है। इस मुद्दे पर कई नयी याचिकाएं भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं जिन्हें सूचीबद्ध किया जाना है। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने कोर्ट में एक कैविएट दायर कर कोई भी आदेश पारित करने से पहले मामले की सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया था।

वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट संविधान का संरक्षक है। इसलिए हम वहां अपील करेंगे। हमारा मानना ​​है कि संविधान के कई प्रावधानों को ओवरलैप किया गया है। ऐसी स्थिति में यह संविधान का मामला बन जाता है और स्वाभाविक रूप से हम इसके संरक्षक के पास जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट के अलावा हम और कहां जा सकते हैं?”

बता दें कि वक्फ (संशोधन) बिल, 2024 को लोकसभा में 8 अगस्त, 2024 को पेश किया गया था। इसी दिन बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजा गया था। वहीं, समिति की रिपोर्ट 30 जनवरी, 2025 को प्रस्तुत की गई। जिसके बाद वक्फ (संशोधन) बिल को लोकसभा में 2 अप्रैल, 2025 को पारित किया गया। राज्यसभा में बिल 3 अप्रैल, 2025 को पारित हुआ।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...