रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पांच दिन के बाद गुरुवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) कर दिया है। सोरेन के मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच, कांग्रेस के चार और आरजेडी के एक मंत्री को जगह दी गयी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, हफीजुल अंसारी और सुदिव्य सोनू का नाम मंत्री पद के लिए राजभवन भेजा गया है। वहीं कांग्रेस के खाते से इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे और राधाकृष्ण किशोर मंत्री बनाए गए हैं। इसी तरह आरजेडी से गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया गया है।
पढ़ें :- IND vs AFG Asian Games Live : बारिश के कारण दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल रद्द, भारत को मिला सेमी-फाइनल का टिकट
अबुआ सरकार के मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह… https://t.co/wtSVVPp2Vf
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 5, 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संथाल परगना से हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री को मिलाकर उनकी कैबिनेट में पांच मंत्री संथाल परगना बनाये गये हैं। सोरेन कैबिनेट में दीपिका पांडेय, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन और संजय प्रसाद भी संथाल परगना से ही हैं। झारखंड में संथाल विधानसभा की कुल 18 सीटें हैं। जिसमें से 17 पर इंडिया गठबंधन ने परचम लहराया है।