1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. HERO MOTOCORP: हीरो मोटोकॉर्प ने टू-व्हीलर्स के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है,जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

HERO MOTOCORP: हीरो मोटोकॉर्प ने टू-व्हीलर्स के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है,जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

अगर आप हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं , तो यह सप्ताह ऐसा करने का सबसे अच्छा समय हो सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

HERO MOTOCORP : अगर आप हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं , तो यह सप्ताह ऐसा करने का सबसे अच्छा समय हो सकता है। कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है , जो 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। कंपनी ने उच्च इनपुट लागत की भरपाई के लिए चुनिंदा मॉडलों पर मूल्य वृद्धि की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी, जो प्रति मॉडल 1,500 रुपये तक होगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक और टू-व्हीलर के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। 1 जुलाई 2024 से नई कीमतें लागू होंगी। खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है। सोमवार को शेयर 5,452 रुपये के मुकाबले 5,390 रुपये पर खुला है। खबर के बाद शेयर 5,480 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

इसके अलावा, कंपनी आने वाले महीनों में अपने लोकप्रिय स्कूटर, डेस्टिनी 125 के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है ।

आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में 10 कम्यूटर बाइक, 4 स्पोर्ट्स बाइक, 2 एडवेंचर टूरर बाइक, एक स्पोर्ट्स नेकेड, एक क्रूजर और एक ऑफ-रोड मोटरसाइकिल के साथ ही 4 स्कूटर भी बेचती है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...