HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Assembly Election 2022: अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-इनका काम झगड़ा लगाना है

Himachal Assembly Election 2022: अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-इनका काम झगड़ा लगाना है

इस क्षेत्र के सभी भाइयों-बहनों को मैं कहने आया हूं कि कांग्रेस का काम झगड़ा लगाना है,आपका कोई अधिकार कहीं नहीं जाने वाला है। इसके साथ ही कहा कि, हिमाचल प्रदेश में एक नया रिवाज बनने जा रहा है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। कोई नई बात नहीं है, पहाड़ी के उस ओर उत्तराखंड में कांग्रेसी कहते थे, रिवाज है, अब हमारी बारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद वहां पर सियासी पारा बढ़ गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक निर्णय करके यहां के हाटी समुदाय को 55 वर्ष के संघर्ष को एक झटके में समाप्त कर दिया।

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -'BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

मोदी जी आपकी तकलीफ समझते हैं, क्योंकि सालों तक यहां संगठन का काम किया है। वो हमेशा कहते हैं हिमाचल मेरा है, क्योंकि उनका हिमाचल वासियों से लगाव है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि, कांग्रेसी लोगों को आग लगाए बगैर चैन नहीं आता है, अब हाटी समुदाय को आदिवासी का स्टेटस दे दिया तो दलित लोगों को और अनुसूचित भाई-बहनों को उकसाने के लिए कहेंगे कि आपका अधिकार चला जाएगा। लेकिन कोई डरने की जरूरत नहीं है, मैंने अपनी पेन से लिखकर सभी दलित समाज को सुरक्षित किया है।

इस क्षेत्र के सभी भाइयों-बहनों को मैं कहने आया हूं कि कांग्रेस का काम झगड़ा लगाना है,आपका कोई अधिकार कहीं नहीं जाने वाला है। इसके साथ ही कहा कि, हिमाचल प्रदेश में एक नया रिवाज बनने जा रहा है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। कोई नई बात नहीं है, पहाड़ी के उस ओर उत्तराखंड में कांग्रेसी कहते थे, रिवाज है, अब हमारी बारी है।

लेकिन कोई रिवाज नहीं चला, दो तिहाई ब​हुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। अमित शाह ने कहा कि, ये डबल इंजन सरकार जो है, इसे हमने देखा है और समझा है और इसके फायदे देखे हैं। दिन लद गए हरी टोपी और लाल टोपी, ऊपर का हिमाचल और नीचे का हिमाचल, कुछ नहीं है भाई। हरी टोपी भी भाजपा की है और लाल टोपी भी भाजपा की है, ऊपर भी भाजपा है और नीचे भी भाजपा है।

पढ़ें :- Weather Extreme Heat : झुलसाती गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी , प्रचंड गर्मी का दौर शुरू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...