नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह (PWD Minister Vikramaditya Singh) ने 22 सितंबर सोमवार को डॉ. अमरीन कौर (Dr. Amreen Kaur) से शादी कर जीवन का नया अध्याय शुरू किया। इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। शादी समारोह निजी तरीके से संपन्न हुआ। 24 सितंबर को शिमला के होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा, जिसमें कई नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
Chandigarh: Himachal Pradesh Minister Vikramaditya Singh ties the knot with Dr. Amreen Kaur pic.twitter.com/kYw6UIzvYj
— IANS (@ians_india) September 22, 2025
शादी पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह?
पढ़ें :- Video: मौलाना को महिला ने हंटर से जमकर पीटा, 15 वर्षीय लड़की के गलत काम करने का आरोप
विक्रमादित्य सिंह ने शादी के बाद कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत ही खुशहाल दिन है और यह एक नई शुरुआत है। हिमाचल प्रदेश के सभी 75 लाख लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं और उनके शुभकामनाएं हमारे साथ हैं। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
Latest #glimpse of #Vikram Aditya #amreensekhon #wedding @thetribunechd @INCPunjab pic.twitter.com/gQj9DK3JCQ
— Rajmeet singh (@rajmeet1971) September 22, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में वर्तमान में हालात कठिन हैं, लेकिन वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को पूरी सहायता मिले। उन्होंने हमेशा हिमाचल के मुद्दों को सर्वोपरि रखा है। केंद्र से भी हिमाचल को पूरा सहयोग मिलने का प्रयास किया है।
पढ़ें :- Rupee vs Dollar: रुपए की गिरावट लगातार जारी, प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा से पूछे जाने चाहिए सवाल
हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई श्री @VikramadityaINC जी l #everyone #followers #highlight #wedding #wishes pic.twitter.com/OPL0GSsaNe
— Guru Sharan Parmar INC (@GuruParmar1) September 22, 2025
अमरीन कौर कौन हैं?
डॉ. अमरीन कौर (Dr. Amreen Kaur) पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पिता सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और माता सरदारनी ओपिंद्र कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में निवास करती हैं। बताया जा रहा है कि अमरीन और विक्रमादित्य लंबे समय से अच्छे मित्र रहे हैं और अब विवाह के बंधन में बंधकर अपने जीवन को साझा करने वाले हैं।
Himachal minister Vikram Aditya Singh, son of former CM Virbhadra Singh, with his wife Dr Amrin Kaur during their wedding ceremony today at Sector 11 Gurdwara in Chandigarh.
Pic by colleague @ks_express16 pic.twitter.com/7zSHkwS0NU— Man Aman Singh Chhina (@manaman_chhina) September 22, 2025
पढ़ें :- भाजपा को आज वंदे मातरम् की याद आई, कांग्रेस के रग-रग में बसा है वंदे मातरम् : प्रमोद तिवारी
पहली शादी और विवाद
विक्रमादित्य सिंह ने पहले 8 मार्च 2019 को मेवाड़ की आमेट के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदर्शन सिंह चुंडावत से जयपुर में शादी की थी। हालांकि 2022 में दोनों अलग हो गए। सुदर्शन ने विक्रमादित्य पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया। अब विक्रमादित्य सिंह और डॉ. अमरीन कौर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।