टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में शामिल हुई थी. जहां पर एक्ट्रेस का ब्लैक साड़ी में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. अब इस लुक से कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर की.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में शामिल हुई थी. जहां पर एक्ट्रेस का ब्लैक साड़ी में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. अब इस लुक से कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर की.
हिना खान सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. जहां हर दिन एक्ट्रेस अपने फोटोशूट से कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी में हुस्न का जलवा बिखेरा. इन तस्वीरों में वो एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आई.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
हिना खान ने अपना ये लुक लॉन्ग कर्ली हेयर वाली विग, ग्लोसी मेकअप, चोकर नेकलेस और अपनी कातिल आदाओं के साथ पूरा किया है. एक्ट्रेस इन तस्वीरों में एक होटल की लॉबी में खड़े होकर अलग-अलग पोज कर रही हैं. फोटोज सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
हिना की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. कोई उन्हें शेरनी तो कोई ब्यूटी इन ब्लैक कहता हुआ नजर आया. बता दें कि हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज थ्री पर हैं. एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. जिसकी अपडेट वो फैंस को देती रहती हैं.