Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 28 Octoberr ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

28 Octoberr ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

28 October ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 October का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1886 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
1891 – जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1918 – आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1954 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1955 – मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998 – इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।
2001 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
2004 – बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
2009 – पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2012 – सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1883 – मौरिस गार्नियर हैलेट – भारत सरकार में गृह सचिव रहे।
1955 – बिल गेट्स – माइक्राेसाफ्ट के संस्थापक वाशिंगटन।
1958 – अशोक चह्वाण – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
1963 – उर्जित पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।
1930 – अंजान – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।
1871 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1867 – सिस्टर निवेदिता – विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।

28 अक्टूबर को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

2021 – माधवन कृष्णन नायर – प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट और क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के संस्थापक निदेशक थे।
2016 – शशिकला काकोदकर – गोवा की भूतपूर्व दूसरी मुख्यमंत्री थीं।
2013 – राजेंद्र यादव- लोकप्रिय उपन्यासकार।
2011 – श्रीलाल शुक्ल – व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।
1900 – मैक्स मूलर – प्रसिद्ध जर्मन संस्कृतवेत्ता, प्राच्य विद्या विशारद, लेखक तथा भाषाशास्त्री था।

Advertisement