Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Homemade Face Wash : घर पर इन पांच चीजों से तैयार करें नेचुरल फेस वॉश, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Homemade Face Wash : घर पर इन पांच चीजों से तैयार करें नेचुरल फेस वॉश, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

By santosh singh 
Updated Date

Homemade Face Wash: आधुनिक जीवन शैली में फेश वॉश स्किन केयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। चेहरे को साफ रखने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बेहद आसानी से शुद्ध और नेचुरल फेस वॉश घर पर भी तैयार कर सकते हैं? इसे बनाने के लिए बेसन, कस्तूरी हल्दी, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे जैसी चीजों की जरूरत होगी जो आसानी से मिल जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर पर नेचुरल फेश वॉश कैसे बना सकते हैं और यह स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

सामग्री (Ingredients)

2 चम्मच बेसन

2 चम्मच चंदन पाउडर

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

1 चम्मच कस्तूरी हल्दी

1 चम्मच चावल का आटा

एक एयरटाइट कंटेनर

घर पर फेस वॉश कैसे बनाएं?

नेचुरल फेस वॉश बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखे बाउल में बेसन, कस्तूरी हल्दी, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें। जब भी इसका इस्तेमाल करना हो लगभग 2 चम्मच मिश्रण लें और इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो गुलाब जल की जगह दूध या थोड़ा शहद मिला सकते हैं। अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।

पढ़ें :- Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

इस फेस वॉश के क्या फायदे हैं?

बेसन चेहरे से गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर स्किन को गहराई से साफ करता है। वहीं, कस्तूरी हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और मुंहासों को कम करने के साथ स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाते हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक देने के साथ जलन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है।

मुल्तानी मिट्टी पोर्स को साफ कर एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करती है, जिससे ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन को फायदा मिलता हैं वहीं, चावल का आटा स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, टैनिंग कम करता है और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

पहली बार चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन, खुजली या लालिमा जैसी समस्या हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। फेस वॉश को हमेशा हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और ज्यादा रगड़ने से बचें। इसे रोजाना दो बार इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। अपनी स्किन के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें। फेस वॉश लगाने से पहले चेहरे को पानी से हल्का गीला कर लें, ताकि इसे आसानी से लगाया जा सके।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान
Advertisement