1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Honda City Sport Edition: होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन भारत में 14.89 लाख रुपये में लॉन्च, जानें कॉस्मेटिक बदलाव और डिलीवरी

Honda City Sport Edition: होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन भारत में 14.89 लाख रुपये में लॉन्च, जानें कॉस्मेटिक बदलाव और डिलीवरी

होंडा कार्स इंडिया ने आखिरकार भारतीय बाजार में नई होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन लॉन्च कर दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honda City Sport Edition : होंडा कार्स इंडिया ने आखिरकार भारतीय बाजार में नई होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात करें तो इस लिमिटेड-रन एडिशन की कीमत 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) है और यह रेगुलर होंडा सिटी के मिड-स्पेक V CVT वेरिएंट से ऊपर है। लॉन्च फेज के दौरान, सिटी स्पोर्ट स्टैंडर्ड V CVT वेरिएंट से 49,000 रुपये प्रीमियम पर है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

होंडा नेइस नए स्पोर्ट एडिशन में बाहर और अंदर कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं और यह केवल 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ जोड़े गए CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा ।

इच्छुक ग्राहक कार को ऑनलाइन या अपने नजदीकी होंडा CITY डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। वहीं ग्राहकों तक पहुंचने की बात करें तो डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

डिज़ाइन
डिज़ाइन के मामले में, होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन में विशिष्ट ब्लैक-थीम वाले बाहरी तत्व हैं, जिसमें ग्रिल, बूट-माउंटेड स्पॉइलर, एलॉय व्हील, शार्क-फिन एंटीना और मिरर हाउसिंग शामिल हैं। इसमें ‘स्पोर्ट’ बैज भी है जो इसे लाइनअप में अन्य वेरिएंट से अलग बनाता है।
रंग
होंडा इस सीमित संस्करण को तीन बाहरी रंगों रेडिएंट रेड मेटैलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक में पेश कर रही है।

फीचर्स
फीचर्स के लिहाज से, इसमें मिड-स्पेक ट्रिम में उपलब्ध सभी फीचर्स मिलते हैं जैसे प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, एलईडी टेल-लाइट्स, रियर पार्किंग सेंसर, पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप, 8.0-इंच, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो /ऐप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 15-इंच ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स, कनेक्टेड कार टेक, 4.2-इंच एमआईडी, एडीएएस फीचर्स जैसे ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, एडेष्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप / डिपार्चर असिस्ट, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन, ऑटोमैटिक हाई बीम और बहुत कुछ।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...