1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Honda recall : होंडा ने भारत में गोल्ड विंग और CBR1000RR को किया रिकॉल , जानें कारण

Honda recall : होंडा ने भारत में गोल्ड विंग और CBR1000RR को किया रिकॉल , जानें कारण

होंडा मोटरसाइकिल ने पूरे भारत में अपने दो प्रीमियम मोटरसाइकिल मॉडल को वापस मंगा लिया है। ये गोल्डविंग और सीबीआर1000आरआर हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honda recall: होंडा मोटरसाइकिल ने पूरे भारत में अपने दो प्रीमियम मोटरसाइकिल मॉडल को वापस मंगा लिया है। ये गोल्डविंग और सीबीआर1000आरआर हैं। खराब फ्यूल पंप के बारे में पता चलने के बाद कंपनी ने दोनों बाइक्स को वापस बुलाने का फैसला लिया। जापानी बाइक निर्माता ने आगे खुलासा किया है कि ईंधन पंप इम्पेलर्स को अनुचित तरीके से ढाला गया होगा। यह आगे  परेशानी  का कारण बन सकता है और संभावित ईंधन पंप विफलता का कारण बन सकता है।

पढ़ें :- Tesla Model Y New Variant L : इं​डिया में लांच हुआ टेस्ला मॉडल Y का नया वेरिएंट एल

भारत में दिसंबर 2017 से दिसंबर 2023 के बीच बनी होंडा गोल्डविंग GL1800 इस समस्या से प्रभावित हो सकती हैं। वहीं सितंबर 2017 से अप्रैल 2020 के बीच बनी CBR1000RR बाइक को भी वापस मंगवाया गया है। होंडा का कहना है कि बाइक की वारंटी खत्म होने के बावजूद कंपनी फ्यूल पंप की जांच कर इसे फ्री में बदलेगी।

होंडा गोल्डविंग की भारत में कीमत 39.16 लाख रुपये है। वहीं होंडा CBR1000RR मॉडल अब भारत में बंद हो चुका है, जिसकी कीमत उस समय 15.46 लाख रुपये  एक्स-शोरूम रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...