Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 सितंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों का शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि

22 सितंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों का शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 सितंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार के दिन कर्क राशि के लोगों को आज साझेदारी और टीमवर्क से लाभ मिल सकता है। आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

पढ़ें :- 21 सितंबर 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशि के लोग एकाग्रता के साथ करें काम, मिलेगी सफलता

मेष – करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से संपर्क लाभकारी हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

वृषभ – आज कामकाज में स्थिरता रहेगी। संपत्ति या परिवार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन – आज का दिन मिश्रित रह सकता है। जल्दबाजी और विवाद से बचें। काम में धैर्य रखें और स्वास्थ्य तथा आराम का ध्यान दें।

कर्क – आज साझेदारी और टीमवर्क से लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। किसी पर तुरंत पूरा भरोसा न करें।

पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

सिंह – प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। रुके हुए कामों को गति देने का अवसर मिलेगा। परिवार में संवाद बनाए रखें।

कन्या – बुद्धि और मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों या सहयोगियों से उपयोगी संपर्क बनेगा। योजनाओं को व्यवस्थित करें।

तुला – नौकरी और व्यवसाय में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में बड़ा निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी लें।

वृश्चिक – आज पराक्रम बढ़ेगा और महत्वपूर्ण काम पूरे करने की कोशिश सफल हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु – आज भाग्य का सहयोग मिल सकता है। शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने संपर्क काम आ सकते हैं।

पढ़ें :- 18 सितंबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कामकाज में मिलेगी सफलता और रुके हुए कार्य बढ़ेंगे आगे

मकर – आज आत्मचिंतन और जिम्मेदारियों पर ध्यान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

कुंभ – आज खर्च और मानसिक तनाव को नियंत्रित रखें। पर्दे के पीछे चल रहे कामों को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है।

मीन – आय और व्यवसाय से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से लाभ होगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा।

Advertisement