1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल

Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल

Gwalior Horrific Accident : कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़ के बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बेकाबू ट्रक ने करीब 52 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ।

By Abhimanyu 
Updated Date

Gwalior Horrific Accident : कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़ के बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बेकाबू ट्रक ने करीब 52 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ।

पढ़ें :- एमपी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 3 मजदूरों की मौत; कई घायल, मालिक हिरासत में

जानकारी के अनुसार, यह हादसा हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। जहां एक बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए शीतला माता मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। मलबे में लोग दब गए। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 39 लोग घायल हैं।

घायलों में बच्चे, महिलाएं और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्हें जे.ए. अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में कई दुकानें और दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रक को उस इलाके में आने की अनुमति किसने दी, जहां नवरात्रि के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है।  स्थानीय लोग पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे, घायलों के मुफ्त इलाज और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, “ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा, “सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री ऐदल सिंह कंसाना जी और राकेश शुक्ला जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...