नई दिल्ली। हिन्दुस्तानी थाली में रोटी को मुख्य आहार माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके खाने की पसंदीदा रोटी में कितनी कैलोरी छिपी है? डाइटीशियन रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मध्यम आकार की सामान्य गेहूं की रोटी (40 ग्राम) में लगभग 120 कैलोरी होती है। वर्तमान में लोग, वजन घटाने (Weight Loss) और फिटनेस बनाने के लिए अब पारंपरिक गेहूं के बजाय बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाजों (Millets) के आटे को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं।
पढ़ें :- तमिलनाडु सरकार ने स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा व डेयरी उद्योग विकास के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की नई योजनाओं का किया ऐलान
आइए जानते हैं देश में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले अलग-अलग आटों की रोटियों का पूरा कैलोरी मीटर
गेहूं की रोटी (Wheat Roti)
एक मध्यम आकार की बनी गेहूं के आटे से बनी रोटी में करीब 120 कैलोरी उर्जा होती है। यह आसानी से पचने वाली और दैनिक ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।
बेसन की रोटी (Besan Roti)
पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
एक मध्यम आकार की बेसन से बनी रोटी में लगभग 115 कैलोरी उर्जा पाई जाती है। इसमें काफी प्रचूर मात्रा में मौजूद प्लांट-बेस्ड प्रोटीन मसल्स रिकवरी में मददगार होता है।
मक्के की रोटी (Makki Roti)
एक मध्यम आकार के मक्के की रोटी में करीब 110 कैलोरी उर्जा मौजूद होती है। यह रोटी आंखों की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
बाजरे की रोटी (Bajra Roti)
एक मध्यम आकार के बाजरे की रोटी में करीब 105 कैलोरी उर्जा होती है। इसमें फाइबर और आयरन की मात्रा भरपूर होने के कारण यह हमें एनीमिया यानी रक्त की कमी से बचाती है।
पढ़ें :- घर पर आसानी से बनाएं, सेहत और स्वाद से भरपूर एवोकाडो श्रीखंड
ज्वार की रोटी (Jowar Roti)
एक मध्यम आकार के ज्वार से बनी रोटी में लगभग 100 कैलोरी उर्जा होती है। यह पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होती है और पाचन तंत्र को दुरुस्त भी रखती है।
रागी की रोटी (Ragi Roti)
रागी से बनी मध्यम आकार की रोटी में सबसे कम यानी सिर्फ 90 कैलोरी उर्जा होती है। इसे कैल्शियम का पावरहाउस भी कहा जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाती है।
संतुलित आहार का महत्व
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, संतुलित आहार में कैलोरी के साथ-साथ पोषण का संतुलन भी जरूरी है। यदि आप खाने के दौरान, अपनी रोटी पर एक छोटा चम्मच देसी घी लगाते हैं तो उसमें लगभग 20 से 30 कैलोरी की अधिकता बढ़ जाती हैं। साथ ही यह स्वस्थ वसा (Healthy Fats) का एक सबसे अच्छा स्रोत भी हो सकता है।
पढ़ें :- Serious Warning from Health Experts : भारत में 5 से 12 साल के बच्चों में बढ़ता मोटापा और डायबिटीज चिंताजनक
पोषण और फिटनेस के लिए सही चुनाव
डाइटीशियन्स के अनुसार, अपने उच्च फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण आहार में शामिल करने के लिए ज्वार, रागी और बाजरे जैसी रोटियां सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता क्योंकि ये अनाज पाचन क्रिया को धीमा करते हैं जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है।