Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. How to Make Gujiya: होली के त्यौहार में रंग बिरंगे कलर के साथ मेहमानोंं को परोसे अपने हाथों से बनी गुजिया की मिठास

How to Make Gujiya: होली के त्यौहार में रंग बिरंगे कलर के साथ मेहमानोंं को परोसे अपने हाथों से बनी गुजिया की मिठास

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

होली के त्यौहार में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। गुजिया की मिठास और रंगों के बिना त्यौहार अधूरा लगता है। आप मेहमानों को चाहे कितने भी तरह के पकवान और भोग परोस दिया जाए लेकिन होली में अगर किसी को गुजिया न परोसा जाए तो होली का त्यौहार फीका नजर आता  है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आजकल सारी चीजें रेडीमेड बहुत ही आसानी से मार्केट में मिल जाती है लेकिन त्यौहारों की रौनक तभी पता चलती है जब इन्हें घर में बनाया जाए। तो चलिए फिर आज आपको बताते है गुजिया बनाने का तरीका।

गुजिया बनाने के  लिए ये है जरुरी सामग्री

2 कप चीनी

1 कप दूध

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

2 कप मैदा

1 बड़ा कप घी

4 से 5 इलायची

1 कप नारियल का बुरादा

20 से 25 ड्राई फ्रूट्स

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

गुजिया बनाने की क्या है रेसिपी

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप एक खाली बाउल लें। उसमें 300 ग्राम मावा कद्दूकस कर लें। इसके बाद दो कप मैदा को अच्छे से छलनी में छान लें। मैदा को छानने के बाद उसमें एक बड़ा कप घी मिला लें। फिर उसे आटे की तरह गूंथ लें और बीच-बीच में एक कप दूध भी डालते रहें।

मैदे को आप मुलायम गूंथे। उसे टाइट नहीं करें। नहीं तो गुजिया मुलायम नहीं बनेंगी। इसके बाद मैदे को कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।इसके बाद गुजिया की स्टफिंग तैयार कर लें। गुजिया की स्टफिंग बनाने के लिए गैस पर पैन रखकर उसमें दो छोटी चम्मच घी डालें।

फिर उसमें कद्दूकस की हुई मावे को हल्की आंच पकाएं। जब मावे का रंग ब्राउन होने लगे तो उसमें एक कप नारियल का बुरादा डालकर उसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद गैस बंद कर दें और उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और दो कप पिसी हुई चीनी और इलायची मिक्स कर लें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

इसके बाद गूंदे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसे गोल आकार में बेल लें। फिर मैदे को गूजिया मेकर में रख दें और फिर बीच में स्टफिंग को भरें। इसके बाद किनारों-किनारों पर पानी लगाएं और फिर गुजिया मेकर को बंद कर दें। गैस पर एक पैन में तेल चढ़ाएं और उसमें गूजिया को धीमी-धीमी आंच पर तल लें। जब गुजिया ब्राउन होने लगे तो उसे तेल से निकाल लें और इस तरह तैयार हो जाएगी आपकी मावे की गुजिया।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
Advertisement