Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Paneer Kulcha: घर में ऐसे बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा पनीर कुल्चा बनाने का तरीका

Paneer Kulcha: घर में ऐसे बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा पनीर कुल्चा बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कभी कभी वहीं रोज रोज खाना खा खा कर बच्चे हो या फिर बड़े बोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से कुछ अच्छा बनाने की फरमाईश होने लगती हैं। ऐसे में हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है। कुछ अच्छा और अलग बनाने का मन कर रहा है तो आप घर में ही पनीर कुल्चे की रेसिपी ट्राई कर सकती है।जिसे खाकर आपको खूब तारीफें मिलेंगी। तो चलिए जानते हैं पनीर कुल्चा घर में बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पनीर कुल्चा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप मैदा,

आधा कप गेहूं का आटा,

2 चम्मच सूजी,

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

आधा कप दही,

1 चुटकी बेकिंग सोडा,

1 चम्मच ऑयल

नमक डालकर

हरा धनिया,

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

हरी मिर्च,

नमक,

लाल मिर्च,

बारीक कटा थोड़ा प्याज,

1 चुटकी गरम मसाला

2 चम्मच कलौंजी

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

पनीर कुल्चा बनाने का तरीका

घर में होटल रेस्टोरेंट जैसा पनीर कुल्चा बनाने के लिए सबसे पहले  1 चम्मच ऑयल  थोड़ा नमक डालकर मुलायम आटा गूथ लें। फिर इसे सेट होने के लिए किनारे सूती कपड़े से ढक कर रख दें। अब पनीर की स्टफिंग तैयार कर लें। इसके लिए पनीर को कद्दूकस कर लें। अब इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, बारीक कटा थोड़ा प्याज, 1 चुटकी गरम मसाला मिला लें। स्टफिंग को अलग रख दें।

अब कुल्चा पर ऊपर से लगाने के लिए हरा धनिया बारीक काट लें और 2 चम्मच कलौंजी निकाल लें। अब गूंथे हुए आटे को सेट कर लें और फिर थोड़ी मोटी लोई तोड़ सें। एक लोई को बड़ा करें और फिर उसमें पनीर की स्टफिंग रखें। बेलने के लिए सूखा मेदा इस्तेमाल करें। थोड़ा बेलने के बाद ऊपर से कटा हरा धनिया और कलौंजी चिपकाएं और फिर बेल लें।

चौथा स्टेप: अब तवा गर्म करें और इस पर बेलकर तैयार किया गया पनीर कुल्चा डाल दें। मीडियम गैस पर पनीक कुल्चा को दोनों ओर से घी लगाकर सेंक ले। आपको इसे हल्का कुरकुरा होने तक सेंकना है और फिर उतारकर बटर लगा दें। हरा धनिया की चटनी के साथ पनीर कुल्चा सर्व करें। आप बिना पनीर भरे इसी तरह प्लेन कुल्चा भी बना सकते हैं।

 

Advertisement