Hyundai Creta facelift sketch : हुंडई मोटर इंडिया ने अपडेटेड एसयूवी अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट के डिजाइन स्केच का जारी किया है। अपकमिंग क्रेटा की 16 जनवरी को 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले, 25,000 रुपये की टोकन राशि पर इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
जहां तक इसके बाहरी डिजाइन की बात है तो क्रेटा फेसलिफ्ट को काफी हद तक अपडेट किया गया है। क्वाड-बीम एलईडी हेडलैम्प्स से घिरा एक नया पैरामीट्रिक ब्लैक क्रोम ग्रिल है। आपको नए एलईडी होराइजन पोजिशनिंग लैंप और एलईडी डीआरएल भी मिलते हैं।
इंटीरियर में भी ट्विन 10.25-इंच कनेक्टेड स्क्रीन, डैशबोर्ड स्क्रीन, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक आठ-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, हवादार फ्रंट सीटें, लेवल 2 ADAS सुइट शामिल है।