वाराणसी : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर 'भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान' का गिराने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी ‘कला और कलाकारों’ के हमेशा ख़िलाफ़ रहते हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने यूपी में सरकार बनने पर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की धरोहर को बचाने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनवाने का ऐलान किया है।
वाराणसी : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर ‘भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान’ का गिराने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी ‘कला और कलाकारों’ के हमेशा ख़िलाफ़ रहते हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने यूपी में सरकार बनने पर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की धरोहर को बचाने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनवाने का ऐलान किया है।
दरअसल, अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वाराणसी स्थित ‘भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान’ पर बुलडोजर चलाये जाने का दावा किया गया है। इसके साथ उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना? भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी ‘कला और कलाकारों’ के हमेशा ख़िलाफ़ रहते हैं क्योंकि इन पुरातनपंथी-रूढ़िवादियों की ये संकरी मानसिकता होती है कि रचनात्मक लोग ही समाज में परिवर्तन की भूमि और भूमिका बनाते हैं। सकारात्मक कला सहृदयता को जन्म देती है और सहनशीलता को भी। इसीलिए कला के हर रूप को ये अपने एजेंडे के रास्ते में रोड़ा मानते हैं या फिर कला को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करके उसको नकारात्मक बना देना चाहते हैं।”
जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना?
भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी ‘कला और कलाकारों’ के हमेशा ख़िलाफ़ रहते हैं क्योंकि इन पुरातनपंथी-रूढ़िवादियों की ये संकरी मानसिकता होती है कि रचनात्मक लोग ही समाज में परिवर्तन की भूमि और भूमिका बनाते हैं। सकारात्मक कला सहृदयता को जन्म देती है और सहनशीलता को भी। इसीलिए कला के हर रूप को ये अपने एजेंडे के रास्ते में रोड़ा मानते हैं या फिर कला को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करके उसको नकारात्मक बना देना चाहते हैं।
जिनके आगे ‘भारत रत्न’ लगा हो उनकी मिलीजुली विरासत को ध्वस्त करना, उनके मान-सम्मान के साथ-साथ ‘भारत’ के मान को भी ध्वस्त करने के समान है।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
भाजपा नफ़रत की आग में जलकर देश को नुक़सान पहुँचा रही है।
सरकार में आने पर हम ‘भारत रत्न बिस्मिल्लाह ख़ान’ जी की सांगीतिक धरोहर को बचाने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनाएंगे
घोर निंदनीय!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 7, 2026
पूर्व सीएम ने आगे कहा, “जिनके आगे ‘भारत रत्न’ लगा हो उनकी मिलीजुली विरासत को ध्वस्त करना, उनके मान-सम्मान के साथ-साथ ‘भारत’ के मान को भी ध्वस्त करने के समान है। भाजपा नफ़रत की आग में जलकर देश को नुक़सान पहुँचा रही है। सरकार में आने पर हम ‘भारत रत्न बिस्मिल्लाह ख़ान’ जी की सांगीतिक धरोहर को बचाने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनाएंगे घोर निंदनीय!”