1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपोत्सव पर CM योगी की अपील- आज श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं

दीपोत्सव पर CM योगी की अपील- आज श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं

Ayodhya Deepotsav 2026 : भगवान श्रीराम की प्राण-प्रिय अयोध्या नगरी आज 10वें दीपोत्सव के लिए सज चुकी है। आज शाम सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये समेत पूरी राम नगरी 33 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगा उठेगी है। इस कार्यक्रम से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों से अपने-अपने घरों व आंगना में दीपक जलाने की अपील की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav 2026 : भगवान श्रीराम की प्राण-प्रिय अयोध्या नगरी आज 10वें दीपोत्सव के लिए सज चुकी है। आज शाम सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये समेत पूरी राम नगरी 33 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगा उठेगी है। इस कार्यक्रम से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों से अपने-अपने घरों व आंगना में दीपक जलाने की अपील की है।

पढ़ें :- आज राममय होगी अयोध्या : प्रतीकात्मक श्रीराम राज्याभिषेक से लेकर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलन तक, जानें- दीपोत्सव का पूरा कार्यक्रम

अयोध्या आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं, चेतना का जागरण है। वह युगों से हमें सीख दे रहा है कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन के हर्षोल्लास में सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला पावन ​दीपोत्सव इसका साक्षात दर्शन कराता है।”

सीएम ने आगे कहा, “आज हम सभी माँ सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं। अयोध्या का दीपोत्सव हमारी आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है। जब श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं। जय जय श्री राम!”

बता दें कि राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित जाएंगे। इसके अलावा, अयोध्या के अलग-अलग स्थानों पर तीन लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं, आकाश में आसमान में 2,100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए भगवान राम के जीवन और रामायण की विभिन्न कथाओं/प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा। इसके अलावा, कई भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है। जिसमें देश-विदेश से आए कलाकार हिस्सा लेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...