1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Discount : इस त्योहारी सीजन पर घर लाएं हुंडई की गाड़ी , कंपनी दे रही शानदार डिस्काउंट

Hyundai Discount : इस त्योहारी सीजन पर घर लाएं हुंडई की गाड़ी , कंपनी दे रही शानदार डिस्काउंट

हुंडई ने त्योहारी सीजन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इस दौरान ग्राहक हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Discount :  हुंडई ने त्योहारी सीजन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इस दौरान ग्राहक हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं। हुंडई वेन्यू पर कंपनी 80,629 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स शामिल हैं। हुंडई ग्रैंड निओस i10 को खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 58 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स शामिल है। यह गाड़ी को Hy CNG Duo तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाता है।

पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

हुंडई i20
जानकारी के अनुसार, अगर आप हुंडई i20 को 31 अक्टूबर 2024 तक खरीदते हैं, तो आप अधिकतम 55,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस और अन्य प्रोत्साहन शामिल हैं।

हुंडई एक्सटरपर कंपनी 31 अक्‍टूबर तक खरीदने पर 42972 रुपए की छूट का मौका दे रही है। Hyundai i-10 की तरह ही इसे भी HY CNG Duo तकनीक के साथ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...