1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Venue Adventure Edition launched : हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन लॉन्च , जानें कीमत और एक्सटीरियर

Hyundai Venue Adventure Edition launched : हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन लॉन्च , जानें कीमत और एक्सटीरियर

हुंडई इंडिया ने वेन्यू एडवेंचर एडिशन को 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Venue Adventure Edition launched : हुंडई इंडिया ने वेन्यू एडवेंचर एडिशन को 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इससे पहले, पिछली पीढ़ी की क्रेटा और अल्काजर को एडवेंचर एडिशन मिला था। हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन कुल 3 वेरिएंट- S(O), SX और SX(O) में उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

अपग्रेड के हिस्से के रूप में, वेन्यू के एडवेंचर एडिशन में फ्रंट और रियर स्किड प्लेट के साथ डोर क्लैडिंग जैसे बेहतर विज़ुअल एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। रूफ रेल्स, ORVMs और शार्क फिन एंटीना पर कंट्रास्टिंग ब्लैक इन्सर्ट के साथ रेंजर खाकी एक्सटीरियर शेड भी देखा जा सकता है।

इंजन
एडवेंचर एडिशन 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। पहला 82bhp उत्पन्न करता है और यह मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, जबकि दूसरा 118bhp उत्पन्न करने के लिए तैयार है और इसे DCT यूनिट के साथ जोड़ा गया है।

कलर ऑप्शन
हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन 4 मोनोटोन कलर- रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे में उपलब्ध है। साथ ही इसे 3 डुअल टोन कलर – रेंजर खाकी ब्लैक रूफ के साथ, एटलस व्हाइट ब्लैक रूफ के साथ, टाइटन ग्रे ब्लैक रूफ के साथ में भी खरीदा जा सकता है।

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...