1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Venue E+ Variants :  हुंडई वेन्यू E+ वेरिएंट सनरूफ के साथ लॉन्च , जानिए  फीचर्स और कीमत

Hyundai Venue E+ Variants :  हुंडई वेन्यू E+ वेरिएंट सनरूफ के साथ लॉन्च , जानिए  फीचर्स और कीमत

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ Hyundai Venue E+ Variants लॉन्च किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Venue E+ Variants : दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ Hyundai Venue E+ Variants लॉन्च किया है। इस फीचर के साथ आने वाली यह सबसे किफायती सबकॉम्पैक्ट SUV बन गई है। इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ वेन्यू S(O)+ वेरिएंट को पिछले महीने पेश किया था, जबकि इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ S+ ट्रिम ने कुछ सप्ताह पहले दस्तक दी थी। इसके अलावा वेन्यू एग्जीक्यूटिव टर्बो MT वेरिएंट इस साल की शुरुआत में उतारा गया। अब यह कुल 10 वेरिएंट में उपलब्ध है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो हुंडई वेन्यू के E+ वेरिएंट में TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट, टू-स्टेप रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ 60:40 रियर स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स हैं।

सुरक्षा
साथ ही सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं हैं।
कीमत

सुरक्षा
वेन्यू E+ ट्रिम को केवल 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जो 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा है।

कीमत
इसकी कीमत 8.23 लाख रुपये है, जो बेस E वेरिएंट 29,000 रुपये ज्यादा है। यह सनरूफ से लैस किआ सोनेट HTE (O) (8.29 लाख रुपये) से भी सस्ती है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...