Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. मुझे और मेरे परिवार को धमकी मिल रही है, मैं डरा हुआ हूं भाग नहीं रहा…Ranveer Allahabadia ने शेयर की पोस्ट

मुझे और मेरे परिवार को धमकी मिल रही है, मैं डरा हुआ हूं भाग नहीं रहा…Ranveer Allahabadia ने शेयर की पोस्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके एक बार फिर मांफी मांगी है। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पैरेंट्स को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से उनका हर तरफ विरोध किया जा रहा है।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल

रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) पिछले कुछ समय से किसी के भी टच में नहीं थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने फैंस से माफी मांगी है और बताया है कि उन्हें मारने की धमकी मिल रही है और वे अपनी सेफ्टी को लेकर भी फिक्रमंद हैं।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

अब इस मामले में रणवीर ने कहा- मैं माफी मांग रहा हूं। मैंने गलत बोला है। मैं और मेरी टीम पुलिस के साथ पूरी तरह से कोऑपरेट कर रही है। मैं सभी प्रॉसेस फॉलो करूंगा और सभी एजेंसीज के लिए मौजूद रहूंगा। पैरेंट्स को लेकर किया गया मेरा रिमार्क बहुत संवेदनशील और अनुचित है। मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं और ये मेरा दायित्व है कि मैं कुछ बेहतर करूं।

मैं लगातार देख रहा हूं कि मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। लोग मरीज बनने के बहाने मेरी मां के क्लिनिक में आ रहे हैं और वे बहुत आक्रमक नजर आ रहे हैं। मैं बहुत डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता कि ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए।

लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं। मुझे देश की पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। आपको बता दें कि यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। समय और रणवीर समेत कई और यूट्यबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement