1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ‘मेरे पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं,’ राजस्‍थान रॉयल्‍स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा का बयान

‘मेरे पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं,’ राजस्‍थान रॉयल्‍स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा का बयान

Kumar Sangakkara: बीसीसीआई (BCCI) इस समय भारतीय टीम के हेड कोच को ढूंढ रहा है। श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मौजूदा क्रिकेट निदेशक कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) ने भारतीय हेड कोच के बारे में अपनी राय व्‍यक्‍त की। संगाकारा ने कहा कि उनके पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Kumar Sangakkara: बीसीसीआई (BCCI) इस समय भारतीय टीम के हेड कोच को ढूंढ रहा है। श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान और राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) के मौजूदा क्रिकेट निदेशक कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) ने भारतीय हेड कोच के बारे में अपनी राय व्‍यक्‍त की। संगाकारा ने कहा कि उनके पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं है।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

राजस्‍थान रॉयल्‍स के दूसरे क्‍वालीफायर गंवाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कुमार संगकारा ने कहा, ‘मुझसे अब तक संपर्क नहीं किया गया और मेरे पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं है। मैं पूर्णकालिक रूप से भारतीय कोचिंग सेवा के लिए समर्पित नहीं हो सकता। मैं राजस्‍थान रॉयल्‍स में अपने कार्यकाल से खुश हूं और देखते हैं कि आगे क्‍या होता है।’ बता दें कि संगाकारा ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग व जस्टिन लैंगर, न्‍यूजीलैंड के स्‍टीफन फ्लेमिंग और जिंबाब्‍वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर पहले ही इस भूमिका को अपनाने से किनारा कर चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...