Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP से पूछना चाहता हूं कि चुनाव लड़ रहे हो लेकिन तुम्हारा ‘दूल्हा’ कौन….अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

BJP से पूछना चाहता हूं कि चुनाव लड़ रहे हो लेकिन तुम्हारा ‘दूल्हा’ कौन….अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनााव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने ‘​महिला अदालत’ कार्यक्रम की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज से 12 वर्ष पहले हमारी बहन निर्भया के साथ गैंगरेप हुआ। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सारा देश सड़कों पर था और ऐसा लग रहा था कि अब महिलाओं के साथ ऐसी घटनायें नहीं होंगी लेकिन घटनायें कम होने की बजाए और बढ़ गई हैं।

पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज

उन्होंने कहा, महिलायें कहती हैं कि पुलिस उनकी शिकायत पर कुछ नहीं करती। पुलिस कुछ नहीं करती क्योंकि उसके ऊपर अमित शाह बैठे हैं जिन्हें आपकी कोई परवाह नहीं है। आज से 10 साल पहले आपने मुझे दिल्ली के सरकारी स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी की व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी दी और वह मैंने पूरी की। लेकिन आपने केंद्र की BJP सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी लेकिन उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

केजरीवाल ने कहा, अमित शाह के लिए महिलाओं की सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है, उनके लिए सरकारें गिराना मुद्दा है। अगर बीजेपी वाले वोट मांगने आये तो आप भी कह देना कि बीजेपी हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है। साथ ही कहा, मेरे लिए दिल्ली की महिलायें मेरी मातायें, मेरी बहनें हैं, मेरा परिवार हैं। मैंने दिल्ली में 3 Lakh से ज़्यादा CCtv लगाये लेकिन एक बेटी ने आकर बताया कि पुलिस वाले अपराधी को पकड़ने के लिए CCtv का इस्तेमाल ही नहीं करते।

साथ ही कहा, BJP वालों ने पिछले 5 साल में ढेर सारी झुग्गियां तोड़ी हैं और अब ये झुग्गी में जाकर सो रहे हैं। झुग्गीवासियों इनसे बचकर रहना। आज ये आपके यहां आ रहे हैं और तीन महीने बाद आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे। उन्होंने कहा, मैं, BJP से पूछना चाहता हूं कि चुनाव लड़ रहे हो लेकिन तुम्हारा ‘दूल्हा’ कौन है?

 

Advertisement