Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Identify Pregnancy before Missed Period: पीरियड मिस होने से पहले कैसे पहचाने की आप प्रेगनेंट हैं

Identify Pregnancy before Missed Period: पीरियड मिस होने से पहले कैसे पहचाने की आप प्रेगनेंट हैं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Identify Pregnancy before Missed Period: माता पिता बनना एक सौभाग्य की बात होती है। शादी होते ही घर के बड़े बुजुर्ग दुल्हनों को ‘दूधो नहाओ पूतो फलो’  का आर्शीवाद देना शुरु कर देते है ताकि बड़े बुजर्गों का आर्शीवाद लगे और कपल को माता पिता बनने का सौभाग्य मिले।

पढ़ें :- Do not eat these things during pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों का सेवन करना होता है खतरनाक, भूलकर भी न करें सेवन

तो वहीं उन मां बाप को भी अपने पहले बच्चे की एक्साईटमेंट होती है। खासकर महिलाओं को उन्हें अपने पीरियड (Period) मिस होने तक का इंतजार करना भी गवारा नहीं होता। ये खबर ऐसी महिलाओं की काफी हद तक मदद कर सकती है। तो चलिए बताते है  पीरियड आने से पहले कैसे पहचाने की आप प्रेगनेंट (Pregnancy) हैं।

आप प्रेगनेंट है कि नहीं इसके लिए  सबसे पहला लक्षण होता है ब्‍ल‍ीडिंग होना ..जी हां, जब फर्टिलाइज्‍ड एग आपकी बच्‍चेदानी की लाइनिंग से चिपकने लगता है तो उस प्रोसेस में कुछ ब्‍लड वेसल्‍स फट जाते हैं, जिससे हल्‍की ब्‍लीडिंग महसूस हो सकती है।

इसे आप पीरियड (Period) के साथ कन्‍फ्यूज हो। इसके लिए आप पीरियड और प्रेगनेंसी वाली ब्लीडिंग को पहचान सकती है।  क्‍योंकि पीरियड्स की ब्‍लीडिंग में ब्‍लड फ्लो के साथ निकलता है और पेट या कमर में तेज दर्द होता है। लेकिन इस प्रोसेस में ब्‍लड बहुत हल्‍का आता है और यूट्रस में थोड़ी बहुत क्रैम्पिंग महसूस हो सकती है। जरुरी नहीं है कि  ये लक्षण हर महिला में दिखाई दे।

पढ़ें :- Eighth month of Pregnancy: प्रेगनेंसी के आठवें महीने में शरीर में होते हैं ये लक्षण और बदलाव

दूसरा प्रमुख कारण है वैजाइनल डिस्चार्ज होना। ये लक्षण भी कन्‍सीव करते के तुरंत बाद ही दिख जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब एक महिला कन्‍सीव करती है तो उसके बाद बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगते हैं। इसकी वजह से वजाइना की वॉल मोटी हो जाती है जिसके कारण वजाइना के सेल्‍स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं।

इसकी वजह से थोड़ा बहुत डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन अगर आपको डिस्चार्ज के साथ वजाइना में दर्द, जलन या बदबू महसूस हो तो आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए। ये इंफेक्‍शन का लक्षण हो सकता है।

इसके अलावा जब एक महिला प्रेगनेंट होती है तो ब्रेस्‍ट में भारीपन या झनझनाहट महसूस होना, या फिर छूने पर दर्द भी हो सकता है। साथ ही प्रेगनेंसी (Pregnancy) में कुछ महिलाओं को थकावट भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा जी मितलाना, उल्टी जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते है हालंकि ये लक्षण पीरियड मिस होने के कुछ दिन पहले ही नजर आते है। हालंकि ये सारे लक्षण एक संकेत मात्र ही हैं।

पढ़ें :- प्रेगनेंसी के दौरान मुहांसों और स्किन समस्याओं ने छीन ली है आपके चेहरे की रंगत, ट्राई करें यह होममेड फेसपैक

 

Advertisement