HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा: अखिलेश यादव

देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा: अखिलेश यादव

देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए नरसंहार के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरा गांव छावनी मं तब्दील हो गया है। इस घटना के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Deoria Case: देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए नरसंहार के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरा गांव छावनी मं तब्दील हो गया है। इस घटना के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस—प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अब इस घटना पर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए गोमती में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाये : मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, ”देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वो वातावरण को तनावमुक्त करे व रखे और ऐसा कोई भी काम न करे जो माहौल बिगाड़े। शांति की कोशिश का अंत किसी की हत्या या हत्या का प्रतिकार नहीं हो सकता और न ही ऐसी वारदातें किसी सत्ता के लिए सियासी फ़ायदा उठाने का मौका होनी चाहिए।”

बता दें कि, फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड के बाद आरोपियों के घर बुलडोज चलाने की तैयारी शुरू हो गयी है। नामजद प्रेम यादव समेत पांच आरोपियों के घर पर शुक्रवार की शाम प्रशासन ने सरकारी जमीन से बेदखली का नोटिस चस्पा करा दिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही शासन का बुलडोजर गरजेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...