Oscar Cat Story: अमेरिका के एक नर्सिंग होम में रहने वाली ऑस्कर नाम की बिल्ली अपने अनोखे व्यवहार के कारण चर्चा में रही। दावा किया जाता है कि वह उन मरीजों के पास जाकर बैठ जाती थी, जिनकी कुछ ही घंटों में मौत हो जाती थी। आखिर ऑस्कर को कैसे पता चल जाता था कि किसी मरीज का अंतिम समय करीब है?
पढ़ें :- संभल: हाथियों के साथ निकली अनोखी शव यात्रा, मां को आखिरी विदाई देने 15 किमी पैदल चला परिवार
साल 2005 में अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित स्टेयर हाउस नर्सिंग होम में इस बिल्ली को रखा गया था। यहां डिमेंशिया समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्ग मरीजों की देखभाल की जाती थी। नर्सिंग स्टाफ ने गौर किया कि ऑस्कर अक्सर किसी ऐसे मरीज के बिस्तर पर जाकर बैठ जाती थी, जिसकी हालत बेहद नाजुक होती थी। कई मामलों में मरीज की मौत कुछ घंटों के भीतर हो जाती थी। धीरे-धीरे जब यह बार-बार होने लगा तो सबके होश उड़ गए।
शरीर की गंध से मिल जाता था मौत का संकेत?
ऑस्कर के व्यवहार पर डॉक्टर डेविड डोसा ने भी ध्यान दिया। साल 2007 में उन्होंने इस बिल्ली के बारे में The New England Journal of Medicine में एक लेख प्रकाशित किया। बाद में उन्होंने Making Rounds with Oscar नाम की किताब में इससे जुड़े अनुभव साझा किए। लेकिन विज्ञान के पास भी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कोई जानवर ऐसी भविष्यवाणी कैसे कर सकता है।
पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'
2010 तक वह बिल्ला 25 से ज्यादा मौतों की भविष्यवाणी कर चुका था। 2010 तक ये आंकड़ा 50 पहुंच और 2022 तक उसने 100 से ज्यादा मौतों की सटीक भविष्यवाणी कर दी।
एक संभावित वैज्ञानिक व्याख्या यह है कि मृत्यु के करीब शरीर में होने वाले जैविक बदलावों से निकलने वाली गंध को ऑस्कर पहचान लेती होगी। गंभीर बीमारी के दौरान शरीर की रासायनिक प्रक्रियाओं और तापमान में भी बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, यह साबित नहीं हुआ कि ऑस्कर वास्तव में किसी खास गंध या तापमान के आधार पर मरीजों की मौत का अनुमान लगाती थी।
परिवारों को मिलता था आखिरी विदाई का मौका
ऑस्कर की मौजूदगी कई परिवारों के लिए भावनात्मक सहारा बन गई थी। जब भी किसी मरीज की मौत में सिर्फ दो से चार घंटे बचे होते, ऑस्कर चुपके से उनके कमरे में दाखिल होता, वह उनके बिस्तर पर चढ़कर, उनके शरीर से सटकर बैठ जाता था । इस तरह उसकी आदत ने एक अनोखी भूमिका निभाई।
हालांकि, साल 2022 में 17 साल की उम्र में ऑस्कर की मौत हो गई, लेकिन अपनी मौत के बाद भी यह बिल्ला कई सवाल छोड़ गया, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास नहीं है. फिलहाल, इस रहस्य का निर्णायक जवाब उपलब्ध नहीं है।