Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Disadvantages of sleeping on stomach: अगर आपको भी इस तरह से सोने की है आदत, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

Disadvantages of sleeping on stomach: अगर आपको भी इस तरह से सोने की है आदत, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

हमारी छोटी मोटी आदतों में हमारी सेहत का राज छिपा होता है। जैसे हम क्या खाते है, कैसे रहते है, हमारे रहन सहन और उठने से लेकर बैठना यहां तक की सोने का तरीका भी। हर किसी के सोने का तरीका अलग अलग होता है। कुछ लोगो को बायीं करवट सोकर अच्छी नींद आती है जबकि कुछ लोगो को दायीं करवट लेकर, कुछ पीठ के बल एकदम सीधा होकर सोते है तो कुछ लोग पेट के बल सोने की आदत होती है।

पढ़ें :- Benefits of eating cucumber: गर्मियों में खूब खायें खीरा, शरीर ठंडा रखने के अलावा होते हैं कई फायदे

पर क्या आप जानते हैं आपके सोने का तरीका आपके शरीर को मुश्किलों में डाल सकता है। जैसे पेट के बल सोने से शरीर को कई नुकसान होते है। जो लोग पेट के बल सोते हैं उन्हें पेट से संबंधित दिक्कतें होती है। क्योंकि पेट के बल सोने से पेट पर दबाव पड़ता है और खान पचने में दिक्कत होती है।

जिसके चलते अपच, कब्ज, पेट दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पेट के बल सोने से शरीर के किसी न किसी हिस्से में दर्द और शरीर में झनझनाहट भी हो सकती है। इतना ही नहीं पेट के बल सोने से गर्दन में भी दर्द की परेशानी हो सकती है। शरीर में अकड़न हो सकती है।

महिलाएं अगर लगातर उल्टा सोती हैं, तो ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। पेट के बल सोने की वजह से ब्रेस्ट पर लगातार दबाव बनता है और उनमें दर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेगनेंट महिलाओं को भी उल्टा सोने की आदत से भी बचना चाहिए। उल्टा सोने की वजह से शिशु की सेहत को नुकसान हो सकता है।

उल्टे सोने की आदत की वजह से गर्दन के दर्द की समस्या हो सकती है। उल्टा सोने की वजह से गर्दन मुड़ी रहती है, जिस कारण सिर तक ब्लड की सप्लाई प्रभावित होती हैं और गर्दन मे दर्द होता हैं। कई बार ये दर्द लगातार रहने से सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है।

पढ़ें :- Hepatitis A: केरल में हेपेटाइटिस ए से एक दर्जन लोगो की मौत के बाद अलर्ट, पढ़ें हेपेटाइटिस ए के लक्षण और उपचार
Advertisement