Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ramzan में रख रही है रोजा और इफ्तार के बाद होने लगती है एसिडिटी तो ऐसे पाएं छुटकारा

Ramzan में रख रही है रोजा और इफ्तार के बाद होने लगती है एसिडिटी तो ऐसे पाएं छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 2 मार्च रविवार से रमजान का पावन महीना शुरु हो गया है। इस पावन महीने में मुस्लिम रोजा रखते है। सुबह सूर्य़ोदय से पहले लोग सहरी में खा सकते है। फिर सूर्यास्त के बाद कुछ खाया जाता है। इसे इफ्तार कहा जाता है। इफ्तार के बाद अधिकतर लोगो को एसिडिटी या फिर ब्लोटिंग की दिक्कत होने लगती है।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है। जिसे फॉलो कर सकते है। इफ्तार के बाद एसिडिटी बहुत अधिक हो तो सोडा में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पी सकते है।ये नुस्खा पेट में बनने वाली एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।

अगर आप सोडा वाली ड्रिंक को पीना नहीं चाहते है तो अजवायनको पानी में उबाल लें।फिर इस पानी को ठंडा करें और छान लें। अब इस पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पानी को घूंट घूंट कर पीएं।

अगर एसिडिटी की वजह से खट्टी डकार या गले में जलन हो रही है तो आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ पाउडर उबालें। फिर इस पानी को कमरे के तापमान पर ठंडा करें और पी लें।

इसके अलावा एसिडिटी में आराम पाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप हींग का पानी पी सकते है। या फिर एक बड़े चम्मच में थोड़ी हींग और पानी डालें। फिर गर्म करके इसे अपनी नाभि और पेट पर लगा लें। जीरा भी एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए जीरा को तवे पर भून लें। फिर दरदरा पीस लें और इसमें काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खाएं।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या
Advertisement