Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान तो किचन में मौजूद इन चीजों को इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान तो किचन में मौजूद इन चीजों को इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मच्छरों कई बीमारियों को न्यौता देते है। इससे होने वाले डेंगू और मलेरिया से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां देते है। मच्छरों को भगाने के लिए मार्केट में तरह तरह के स्प्रे और कॉइल औऱ लोशन बहुत आसानी से मिल जाते है। आज हम आपको घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध

सभी के घर में पूजा के लिए कपूर और गुग्गल का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते है। अगर आप कपूर और गुग्गल जलाते है तो मच्छरों से छुटकारा तो मिलता ही है घर में पॉजीटिविटी आती है।

आप मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों की मदद ले सकती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का धुआं घर में करने से मच्छर भाग जाते है।

इसके अलावा मच्छरों को भगाने के लिए लहसुन भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। फिर उसे पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें। जहां अधिक मच्छर लग रहे हो इसे स्प्रे कर दें। मच्छर भाग जाएंगे।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
Advertisement