Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘बंटोगे तो लुटोगे’ बीजेपी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, वो तो नहीं हुआ, कर्ज जरूर दोगुना हो गया : राकेश ​टिकैत

‘बंटोगे तो लुटोगे’ बीजेपी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, वो तो नहीं हुआ, कर्ज जरूर दोगुना हो गया : राकेश ​टिकैत

By santosh singh 
Updated Date

एटा। यूपी के एटा जिले के मारहरा रोड पर आयोजित किसान महापंचायत (Farmers’ Mahapanchayat) में भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने हक की लड़ाई के लिए किसानों को एकजुट रहने का मंत्र दिया। कहा कि बंटोगे तो लुटोगे। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। कर्ज जरूर दोगुना हो गया।

पढ़ें :- चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम योगी ने वितरित की राहत सामग्री, कहा-डबल इंजन की सरकार आपके साथ है खड़ी

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले को लेकर कहा कि देश के इतिहास में यह पहली घटना हुई है कि तहरीर के आधार पर एक बड़े नेता पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे संसद की गरिमा को गिराने का कार्य हुआ है। महापंचायत में उन्होंने कहा कि खेत में हम पैदावार करते हैं उसका सही मूल्य हम तक नहीं पहुंचता। बिचौलिए बीच में अपना हिस्सा लेते हैं। किसानों को यूरिया, डीएपी नहीं मिल पा रही है। सरकार चाहती है कि किसान परेशान होकर उसे अपनी जमीन बेच दे।

कहा कि संगठित रहो, सरकार हमें लूट लेगी। जल्द दिल्ली से एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। कहा कि 2013 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए हैं। जबकि सरकार किसानों की जमीन का अधिग्रहण लगातार कर रही है, सर्किल रेट बढ़ाना चाहिए। इस पर कोई बात नहीं होती है। किसान आयोग की रिपोर्ट पर कुछ नहीं होता है।

स्थानीय मुद्दे उठाते हुए कहा कि जिले में पानी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। भूमि अधिग्रहण हो रहा है। उसका मूल्य मिलना चाहिए। जैसे गेल ने पाइप लाइन डालने के दौरान दिया है। भाजपा के बड़े नेता मुरली मनोहर जोशी, आडवाणी जो हमेशा किसानों के हित की बात किया करते थे, उन्हें दरकिनार कर दिया गया। कहा कि 1 मार्च 1987 में आंदोलन के दौरान दो लोग पुलिस की गोलियों से मरे एक का नाम अकबर अली था जोकि मुस्लिम था दूसरा हिंदू जयपाल मलिक था।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन
Advertisement