1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी बनीं IFS निधि तिवारी, बनारस से है इनका खास नाता

पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी बनीं IFS निधि तिवारी, बनारस से है इनका खास नाता

यूपी के वाराणसी जिले की रहने वाली युवा भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में ही उप सचिव के पद पर काम कर रही थीं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी के वाराणसी जिले की रहने वाली युवा भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में ही उप सचिव के पद पर काम कर रही थीं। इस पद पर उनकी नियुक्ति नवंबर 2022 में हुई थी। इससे भी पहले वह विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अवर सचिव थीं।

पढ़ें :- सोनौली के भीषण जाम पर एक्शन की तैयारी,बैजू यादव की पहल पर व्यापारियों की पुलिस संग अहम बैठक, कई बड़े फैसले

निधि तिवारी 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में काम किया है। प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रधानमंत्री के निजी सचिव के पद पर हुई है।

पीएमओ में अब क्या करेंगी निधि तिवारी?

बतौर निजी सचिव, निधि तिवारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्य संभालेंगी। पीएम की बैठकें, विदेशी दौरों की तैयारी और नीतिगत निर्णयों के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगी।

पढ़ें :- एसीएस चिकित्सा शिक्षा ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का किया निरीक्षण, पीईटी-सीटी, साइबरनाइफ और टोमोथेरेपी सुविधाओं के प्रगति की समीक्षा 

वाराणसी की रहने वाली हैं निधि तिवारी

निधि तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 में पास की थी. इसमें उनकी 96वीं रैंक थी। वह मूलत: वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करने से पहले वह वाराणसी में ही असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) उन्होंने यूपीएससी की तैयारी इस जॉब के साथ की।

ट्रेनिंग में जीता था गोल्ड मेडल

आईएफएस निधि तिवारी ने विदेश सेवा की ट्रेनिंग के दौरान साल 2014 में EAM (External Affairs Minister) गोल्ड मेडल बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी जीता था।

पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बोले- यूपी में जल्द लागू करेंगे आउटसोर्स कमीशन, न्यूनतम मानदेय होगा सुनिश्चित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...