HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मामूली विवाद में बेखौफ दंबगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कार्रवाई में जुटी पुलिस

मामूली विवाद में बेखौफ दंबगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कार्रवाई में जुटी पुलिस

By शिव मौर्या 
Updated Date

सीतापुर। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। सीतापुर में दबंगों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की। दबंग करीब आधे घंटे तक जमक उत्पाद मचाते रहे लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई शुरू की। ये मामला यूपी के जिला सीतापुर की पिसावां क्षेत्र का है। छोटे से विवाद से शुरू हुआ ये मामला ईंट, पत्थर चलने समेत गोलियों की गड़गड़ाहट के बीच जा के थमा।

पढ़ें :- टी20​ विश्व कप चैंपियन बनने के बाद सीएम योगी से मिले कुलदीप यादव

पिसावां थाना क्षेत्र के महम्मदापुर में सोमवार सुबह पुनीत यादव अपने खेत से घास काटकर घर जा रहा था। करीब दस बजे ग्रामीण गांव के करीब पहुंचा। बताते हैं कि इसी दौरान गांव के बाहर धान काटने वाली मशीन आ गई। इसके किनारे से होकर गुजरते पुनीत का मयंक दीक्षित से सामना हो गया। आरोप है कि मयंक ने गाली गलौज शुरू कर दी।

इसी के बाद विरोध हुआ और झगड़ा होने लगा। दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। आरोप प्रत्यारोप के बीच बवाल बढ़ता चला गया। पुनीत पक्ष की मानें तो घर पहुंचने पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पिसावां पुलिस के अलावा आसपास थानों की पुलिस आ पहुंची।

भारी पुलिस बल देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ मिश्रिख एमपी सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश हो रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुनीत पक्ष की ओर से मिले वीडियो के साक्ष्य पर आरोपियों की पहचान हो रही है।

पढ़ें :- अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन ओपन चैंपियनशिप में डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय ने तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक प्राप्त किया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...